बात करो
( तर्ज : ना मानूं ना मानूं ना मानूं रे ... )
बात करो , बात करो , बात करोना ।
काहे रूठ गये हमसे
तो बात करोना ।।
जरा सुंदर नजर से
मुस्कान भरोना ! ॥ टेक ॥
दुनिया भले कोई माँगा धन है ।
मैं तो तुम्हारे आये
पैर परोना ! ।। १ ।।
लडका ना होना तिरीया न होना ।
ना होना सत्ता का
पोज बहाना ! ॥२ ॥
मुक्ति ना माँगू , मैं स्वर्ग ना जाऊँ ।
तुम्हरी ही भक्ती से
रंग देवोना ! ।। ३ ।।
कब से हो ठाडे मंदर में मोहन ।
अभी चूप रहने का
नहीं जमाना ! ।। ४ ।।
तुम नहीं बोलो तो बोलेगी माया ।
तुकड्या को मुस्किल से
होगा निभाना ! ॥ ५ ॥
तिरोडा ; दि .५. १०. ६२
टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा