( तर्ज - भले वेदांत पछाने हो ० )
क्या कोई है ऐसा ग्यानी ?
जिसने तन तीरथ जानी || टेक ||
पंच तत्त्वका मकान जिसमें
तीन लोकका बासा ।
एकबीस पहरीके ऊपर
उसका रहे निवासा || १ ||
पंच कोशकी अंदर कुटिया ,
सुंदर कारागारी ।
नौ दरवाजे दशवी खिडकी ,
शोभा न्यारी न्यारी || २ ||
सात रंगके काँच लगाये ,
सातों झुंबरमाँही ।
अजब वहाँकी गहरी नदियाँ ,
गंगा - जमुना भाई ! || ३ ||
झिलमिल झलके रोशन जिसमें ,
दिन नही है रैना ।
कहता तुकड्या जिसने जाना ,
वही संत निर्बाना || ४ ||
टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा